बजट आत्म-निर्भर भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होगा : मंत्री भूपेन्द्र सिंह
भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय बजट का स्वागत किया है। सिंह ने कहा है कि बजट में आत्म-निर्भर भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण स्तम्भों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में स्वास्थ्य, हर घर तक नल के माध्यम से जल पहुँचाने के लिये 'जल जीवन मिशन', शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर पर ध्यान दिया गया है। कुल मिलाकर केन्द्रीय बजट आत्म-निर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Source : Agency

पाठको की राय